भाजपा महिला नेत्री सुनीता साहू बनी किरंदुल पालिका में एल्डरमैन 

किरंदुल – छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन मनोनीत पार्षद की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद किरंदुल के लिए किरंदुल की महिला भाजपा नेत्री सुनीता साहू को भी एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है। शासन द्वारा नगर पालिका परिषद किरंदुल के लिए कुल पांच एल्डरमैन मनोनीत किए गए हैं। इनमें सुनीता साहू , संजीव दास, शेख नजमुल हक, जोशना सवाई, और पी. श्रीनू को मनोनीत पार्षद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। उल्लेखनीय हैं कि भाजपा नेत्री सुनीता साहू उस समय से किरंदुल भाजपा में सक्रिय रही है जब एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के क्षेत्र में महिलाएं भाजपा संगठन में जुड़ने से परहेज किया करती थी । परंतु किरंदुल परियोजना के क्षेत्र में भाजपा नेत्री सुनीता साहू के जुड़ने के बाद से एनएमडीसी में निवासरत निवासियों का भी भाजपा के प्रति रुझान बढ़ने लगा जिस कारण लोकसभा चुनाव ,विधानसभा चुनावों के साथ साथ नगरीय निकाय के चुनावों में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल हुई ।विदित हो कि भाजपा नेत्री साहू ने किरंदुल महिला भाजपा मंडल के पदो में दायित्व के साथ साथ वर्तमान समय में जिला भाजपा महिला संगठन में भी जिला मंत्री के पद को निभा रही है । भाजपा नेत्री सुनीता साहू सहित सभी नवमनोनीत एल्डरमैन शेख नजमुल हक, जोशना सवाई, संजू दास और पी. श्रीनू की नियुक्ति पर भाजपा मंडल किरंदुल, जिला भाजपा दंतेवाड़ा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।