नायब तहसीलदार के साथ मारपीट के विरोध में समाज ने सौंपा ज्ञापन।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – झलप उप तहसील में शासकीय कार्य के दौरान असामाजिक तत्व द्वारा नायब तहसीलदार युवराज साहू से की गई मारपीट की घटना पर साहू समाज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मंगलवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। समाज ने सौंपे ज्ञापन में कहा कि साहू समाज प्रदेश की बहुसंख्यक समाज है। आर्थिक, राजनीतिक परिदृश्य से प्रदेश में साहू समाज की अहम भूमिका रहती है। आए दिन समाज के अधिकारी कर्मचारियों के साथ शासकीय – दफ्तर में अप्रिय घटनाएं हो रही है। पूर्व में भी कांग्रेस शासनकाल में आबकारी विभाग के एक कर्मचारी साहू समाज के युवक के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना हुई थी, जो साहू समाज, के लोगों के साथ अन्याय है। समाज की सादगी व व सहनशीलता को कमजोरी ना समझा जाए। अन्यथा समाज द्वारा भविष्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा। शासन. प्रशासन यह आवश्यक कदम उठाए कि आगामी समय में दोबारा इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान धरम साहू जिलाध्यक्ष, मनोजकांत साहू, रमेश साहू जितेन्द्र साहू, पप्पू, यतेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष, झनक मुन्ना साहू, प्रेमलाल साहू, ढालू राम साहू, पार्वती साहू, सुनीता साहू दिग्विजय साहू, डिगेश साहू, तुकाराम साहू दुजराम साहू, प्रेमकुमार साहू, रवि साहू नामदेव साहू, मानिक साहू, घुरूत राम साहू, अजय साहू, मनीष साहू, जितेद्र साहू, नोहर साहू, मोती साहू, तुलाराम साहू, रमेश साहू, राकेश साहू, गिरधर साहू, रेखराज साहू, अनिल साहू, केवल साहू, विकाश साहू सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी आनंद साहू ने दी है।