बालोद / हाशिम कुरैशी
बालोद – राज्य स्तरीय कलारिप्पयत्तू प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 6 जुलाई से 9 जुलाई तक कोरबा कुसमुंडा में संपन्न हुई छत्तीसगढ़ के करीबन 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें बालोद जिला के 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा के 21 खिलाड़ी एवं शहीद वीर नारायण क्लब बालोद के 15 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण 11 रजत एवं तीन कांस्य पदक जीते स्वर्ण पदक प्राप्त विजेता खिलाड़ी । राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की 9अगस्त से 11 अगस्त तक त्रिवेंद्रम में आयोजित है इसमें हिस्सा लेंगे। कलारिप्पयत्तू खेल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है एवं खेलो इंडिया यूथ गेम में शामिल है हमारे खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम में पदक जीतकर राज्य एवं लोहनगरी का नाम रोशन कर चुके हैं। दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस तरह हैं
ट्विंकल- दो स्वर्ण एवँ एक रजत पदक (हाई किक,चुवादुक्कल, मेपयत्तु),
आदित्य दो स्वर्ण पदक-एक रजत(हाई किक,मेपयत्तु,चुवादुक्कल)
राहुल-कांस्य पदक (हाइकिक),
नेहा ठाकुर-स्वर्ण पदक (हाइकिक)
सिमरन कौर – स्वर्ण पदक (उर्मी शील्ड,हाइकिक)
मोहित-स्वर्ण पदक एवँ कांस्य पदक (कुरुवडी,स्टिक)
विपिन-कांस्य पदक,रजत,कांस्य(हाइकिक,उर्मी,फाइटिंग इवेन्ट)
चंद्रप्रकाश-स्वर्ण एवं दो कांस्य पदक(कुरुवडी, स्टिक,उर्मी)
हर्ष देवांगन – रजत पदक (उर्मी)
राधा – स्वर्ण (उर्मी शिल्ड)
शादीके – दो स्वर्ण (कुरुवडी, स्टिक)
जास्मिन एवँ दिव्यानी – दो स्वर्ण (तलवार ढाल,उर्मी ढाल)
हिमानी – दो रजत पदक,कांस्य पदक(हाइकिक,मेपयत्तु,चुवादुक्कल)
आयुष एवँ हर्षदीप-स्वर्ण एवं कांस्य पदक(स्टिक, कुरुवडी)
इसके अलावा हर्षदीप – रजत पदक (हाइकिक)
जिया एवँ सोनम – रजत पदक (कुरुवडी)
जिया – रजत पदक (हाइकिक), सोनम – दो रजत (चुवादुक्कल, मेपयत्तु)
मिलन एवँ गगन सोनी- दो स्वर्ण पदक (उर्मी ढाल,तलवार ढाल) गगन सोनी – स्वर्ण पदक (उर्मी विसिल)
वीरेंद्र कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया अधिकारी के रूप में कुमारी हरबंस कौर एवं किशोर नाथ योगी रेफरी जज की भूमिका निभाई। इन पदक विजेता खिलाड़ियों को सी जी एम माइंस दल्ली राजहरा आर बी गहरवार श्रीकांत जनरल मैनेजर दल्ली राजहरा माइंस नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर अध्यक्ष बालोद जिला कलारिप्पयत्तू संघअनिल खोबरागड़े खेल प्रेमी ने नागरिकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की यह समस्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कलारिप्पयत्तू संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने दी।
