हाथरस घटना पर नपाध्यक्ष राशि ने जताया शोक।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – नपाध्यक्ष राशि महिलांग ने हाथरस में धार्मिक सत्संग में हुए भगदड़ में मृत श्रदालुओं को श्रदांजलि देते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की व घायल भक्तों के शीघ्र स्वास्थ की कामना की। उन्होंने कहा कि संपूर्ण देशवासियों के लिए ऐसी घटना दुख का विषय है, ऐसी घटना की पुनरावृत्ति भविष्य में ना हो इसके लिए सरकार को प्रत्येक धर्मो के धार्मिक आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए गाईड लाइन बनाने की माँग की, जिसका सभी छोटे-बड़े आयोजनकर्ता कड़ाई से पालन करें। श्रीमती महिलांग ने आगे कहा कि हाथरस घटना के दोषियों पर सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई करें व मृतकों के परिजनों व घायलों को उचित मुआवजा राशि तत्काल प्रदान की जाए।