इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में लहराया जिले का परचम।

भरतपुर के लक्ष्मण सिंह का राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के लिए हुआ चयन।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी – इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अन्तर्गत सत्र 2022-23 के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता डी एल ई पी सी का आयोजन अंबिकापुर में हुआ था।इस प्रतियोगिता में एमसीबी जिले के तीन छात्रों, कार्तिक शर्मा आत्मज श्रवण शर्मा(स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय चिरमिरी), चिन्मयप्रकाश आत्मज श्रीवत्स बसंतारे(डी ए व्ही स्कूल चिरमिरी ) एवं लक्ष्मन सिंह आत्मज तीरथ सिंह ( विनायीहाई स्कूल कलमबदेरी भरतपुर) का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।01जुलाई 2024 से 02 जुलाई 2024 तक राज्यस्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव जिले के दिग्विजय स्टेडियम में संपन्न हुआ,इस प्रतियोगिता में एम.सी. बी. जिले के तीनो छात्र शामिल हुए ,जिसमे से लक्ष्मणसिंह आत्मज तीरथ सिंह का चयन राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ है।जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, इंस्पायर अवार्ड के नोडल अधिकारी शिवनाथ यादव, वि ख. शिक्षा भरतपुर,खड़गवां, मनेन्द्रगढ एवम् सहायक नोडल अधिकारी भरतपुर, खड़गवां, मनेंद्रगढ़ ने लक्ष्मणसिंह,कार्तिक शर्मा व चिन्मय प्रकाश को बहुत बहुत बधाई एवम् शुभकामनाए प्रेषित की हैं।लक्ष्मण सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है, साथ ही साथ अपने विद्यालय व परिवार को गौरवान्वित किया है।जिले की सम्पूर्ण इंस्पायर अवार्ड मानक टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लक्ष्मण सिंह का चयन होने पर उन्हें शुभकामनाएँ दी है ।