नव प्रवेशित बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरित।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – लक्ष्य निर्धारित कर सार्थक प्रयास प्रारंभ कर विद्यार्थी सफलता की दिशा में अग्रसर हो इस मार्ग में आपको अनेक कठिनाईयो का सामना करना पड़ेगा पर आप उससे विचलित ना हो। उक्त बातें मुख्य अथिति के आसंदी से नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम स्कूल के प्रवेश उत्सव में कही। श्रीमती महिलांग ने कहा कि विद्यार्थी सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में निरंतर अग्रसर रहे इस दिशा में आपको अनेक कठिनाई का सामना करना पड़ेगा लेकिन विचलित ना हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शाला विकास समिति के विजय बघेल ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्राचार्य के आर सागर ने प्रवेश उत्सव विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष के साथ नीरज परोहा व रुखसार खान उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग द्वारा स्कूली बच्चों को गणवेश व पाठ्यपुस्तकों व मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में शाला की विजय लक्ष्मी शर्मा, विनीता साहू, हरीश पांडे, हेमलता शर्मा, प्रणीता शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ओमप्रकाश देवांगनव व आभार श्रीमती शर्मा ने किया।