बिटीओ चुनाव –  पिछले कार्यकाल की उपलब्धि – ना सामने ना पिछले दरवाजे से दी किसी को मेम्बरशिप -सदस्यों को मिला भरपूर काम — आकाश गोयल 

20 सितंबर को होगा बिटीओ का वार्षिक चुनाव संपन्न

किरंदुल — एनएमडीसी किरंदुल और बचेली से निकलने वाले लोह अयस्क को अन्यंत्र प्रदेशों में ट्रकों के माध्यम से परिवहन करने वाली ट्रक मालिकों की संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन में 30 अगस्त को बिटीओ की वार्षिक आमसभा में संस्था के वार्षिक चुनाव को लेकर 20 सितंबर को चुनावी मुहर लग चुकी थी ।वार्षिक आम सभा के अनुसार 8 सितंबर को नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि तथा 10 सितंबर को नामांकन पत्र जमा करने की तिथि निर्धारित की गई थी । एवं 11 सितंबर को नाम वापसी ,12 को स्कूटनी तथा चुनाव चिन्ह आबंटन किया गया ।तथा 20 सितंबर को मतदान होगा साथ ही 20 सितंबर को ही मतगणना के बाद विजय प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी ।बिटीओ में चुनावी बिगुल बज चुका है इस बार बिटीओ मे दो पैनलों के बीच कड़ी टक्कर के आसार दिख रहे हैं । नगर में मानसून की बारिश के अंतिम चरण में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच यह चर्चा भी आम हो चली है कि 20 सितंबर होने वाले बिटीओ चुनाव में मनोज सिंह पैनल और उमेश सिंह गौतम के पैनलों के बीच कड़े मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं । रुक रुक कर हो रही मूसलाधार वर्षा के बीच दोनो पैनलों का चुनावी प्रचार तूफानी गति से जारी है ।चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान पिछले कार्यकाल के सचिव और वर्तमान में मनोज सिंह पैनल में कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आकाश गोयल ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धि को गिनाते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में बिटीओ के सदस्यों को साल भर भरपूर लोड मिला साथ ही पिछली कमेटी के द्वारा किसी को ना आगे के दरवाजे से और न ही पिछले दरवाजे से मेम्बरशिप दी गई ।