प्रमोद दुबे
महासमुंद – निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड से अंचल के गांव प्रदूषण से परेशान है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार औद्योगिक प्रदूषण के विरोध में 30 जून को श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी तुमगांव में प्रभावित अंचल के 25 गाँव के किसान प्रतिनिधि दोपहर 3 बजे जुटें, किसानों की बैठक हुई। जिसमें राजधानी सहित क्षेत्र के किसान नेता, किसान प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे थे।
वहीं अध्यक्षता अंचल के प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर रघुनंदन साहू छन्नु साहू थे। बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से बृजबिहारी साहू, अशोक पटेल, दशरथ कश्यप, हेमसागर सिन्हा, डेविड चंद्राकर, नाथूराम सिन्हा, अवध साहू, तोषण सिन्हा, लिलाधर पटेल, अलख साहू, धर्मेंद्र यादव, बोधन यादव, मोहन यादव, बैशाखू सिन्हा, प्यारेलाल धीवर, दौलत ध्रुव, गणेश साहू, जनकु साहू, करण साहू, शत्रुघन साहू, पुनीत साहू, दीनदयाल साहू, रामचंद्र सेन, बेनीराम पटेल, ज्ञानसिंह बरिहा, कुमार बरिहा शत्रुघ्न बैरागी, डेरहु साहू, देवनारायण साहू, सुधुराम पटेल, श्रीमती राधाबाई सिन्हा, श्याम बाई आदि शामिल थे। बैठक में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल दुबे द्वारा प्रदूषण के विरुद्ध पूर्व में किए गए संघर्ष की जानकारी दी गई। उसके पश्चात सर्वसम्मति से एक मतेन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फैलाई जा रहे औद्योगिक प्रदूषण के विरुद्ध 11 जुलाई को किसान, महिला किसान, छात्र पहुंचेंगे राजधानी और मुख्यमंत्री निवास में यहां की गतिविधियों की जानकारी देंगे।
