चोरी  किये गये  16 नग दोपहिया वाहन बरामद 03 आरोपी गिरफ्तार।

सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़/एमसीबी – जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16 दो पहिया वाहन जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सतीश कुमार अग्रवाल आ. स्व. घनश्याम दास अग्रवाल उम्र 65 वर्ष निवासी विवेकानंद चौक मनेन्द्रगढ़ के द्वारा थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपनी स्कूटी को घर के बाहर रखा था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।उसी प्रकार रेलवे कालोनी मनेन्द्रगढ़ निवासी सुभाष कुमार थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ उपस्थित होकर रिपोट दर्ज कराया कि वह अपनी मोटर सायकल को अपने घर के बाहर खड़ा किया था, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्रार्थीगण की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में दो पहिया वाहन चोरी की घटना मे वृद्धि होने पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह जिला एम.सी.बी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर जिला एम.सी.बी, के मार्गदर्शन व एसडीओपी अलेक्सियुस टोप्पो मनेन्द्रगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।दो पहिया वाहनो की चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के दौरान घटना स्थल के आसपास के सी.सी. टी. व्ही. फुटेज को खंगाला गया, जिसमे एक आरोपी स्कूटी को लेकर जाते दिखा, जिसके संबंध में पतासाजी करने पर मुखबिर के माध्यम से पता चला कि मौहारपारा मनेन्द्रगढ़ का रहने वाला विकास कुमार कोल पिछले 02-03 सालो से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से मोटर सायकल को चोरी कर बिक्री कर रहा है। जिसे विशेष टीम के द्वारा काफी प्रयास के पश्चात् आरोपी विकास कुमार कोल को हिरासत में लिया गया, पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह विगत 02 वर्षो से छ.ग. एवं म. प्र. से दोपहिया वाहनों को चोरी कर और नम्बर प्लेट बदलकर सस्ते दामों में बिक्रय कर रहा है। आरोपी विकास कुमार कोल से कुल 09 नग दोपहिया वाहन एवं आरोपी के निशानदेही पर सुमित जैन उर्फ मेहूल जैन से 04 नग मोटर सायकल तथा निलेश लकड़ा से 03 नग मोटरसायकल कुल 16 नग दोपहिया वाहन कीमत लगभग 7,50000.00 ( सात लाख पचास हजार रूपये) जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप, उनि सतेन्द्र सिंह, सउनि नईम अख्तर, सउनि मनीष तिवारी, सउनि चेतन राजवाडे, प्रधान आरक्षक इस्तियाक खान, पुष्कल सिन्हा, राकेश शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, भुपेन्द्र यादव, राकेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।