सुरेन्द्र मिनोचा
बैकुंठपुर/कोरिया – पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध कारोबार के विरुद्ध अंकुश लगाकर निरंतर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 16 जून 2024 को चौकी पोड़ी बचरा की एक टीम आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतू पेटोलिंग पर देहात रवाना हुई थी। जैसे ही टीम पोड़ी बस स्टैंड के पास पहुंची तो मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पोड़ी (ठिहाईपारा) निवासी शंकर सिंह आ. स्व. शिव बरन सिंह अपने घर में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
जिस पर उक्त टीम मुखबिर के बताये स्थान पर तत्काल रवाना हुई एवं मुखबिर के बताये अनुसार मौके पर पहुंची।जहां अभियुक्त के घर पर घेराबंदी किया गया,अभियुक्त शंकर सिंह अपने घर पर उपस्थित मिला, किन्तु उसने अंग्रेजी शराब घर पर बिक्री करने से इन्कार कर पुलिस को काफी उलझाने का प्रयास किया।
पुलिस की टीम द्वारा चतुराई से पूछताछ करने पर आरोपी शंकर सिंह वास्तविकता बताने पर विवश होकर गोवा अंग्रेजी शराब घर में रखकर बिक्री करना कबूल किया, जो कि अपने घर पर सफ़ेद रंग के झोले में बांधकर रखा था।सफ़ेद रंग के झोले की तलाशी ली गई, तलाशी में 52 नग गोवा स्पेशल विस्की 180 ml कुल अंग्रेजी शराब की मात्रा 9 लीटर 360 ML को जप्त किया गया है।
अभियुक्त का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
इसी तरह उसी दिवस 16 जून 2024 को ही थाना बैकुंठपुर की एक टीम आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु पेट्रोलिंग पर बैकुंठपुर टाउन की ओर रवाना हुए थी,ओड़गी नाका के पास पहुंचने पर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओड़गी डकईपारा निवासी संतोषी राजवाड़े पति राजेश राजवाड़े हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब एक झोले में रखकर बिक्री करने हेतु झुमका डैम की ओर जा रही है।
जिस पर उक्त टीम मुखबिर के बताये स्थान पर तत्काल रवाना हुई एवं मुखबिर के बताये अनुसार मौके पर पहुंची,जहाँ पर आरोपी को घेराबंदी कर उससे पूछताछ की गई।अभियुक्त के पास रखे झोले की तलाशी लेने पर झोले में रखे 05 लीटर क्षमता वाले जरिकेन में 05 लीटर एवं 01 लीटर पारदर्शी प्लास्टिक बॉटल में 01 लीटर कुल 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित शराब को आरोपी के पास से जप्त किया गया।
अभियुक्त का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
