सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ – एमसीबी एवं कोरिया जिले के समस्त तहसील ,विकासखंड , नगरपालिका , नगर पंचायत व ग्राम पंचायत में आने वाले 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा ।इस बार पूरे विश्व में योग थीम “नारी सशक्तिकरण के लिए योग” रखी गयी है ।निसंदेह भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरे विश्व में स्थापित कर जो स्वास्थ्य के प्रति अहम फैसला लिया उसका लाभ जनमानस में दिखता है।इससे स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं को जागरूक करके उन्हें स्वस्थ रखने व योग को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। इसको लेकर शासन प्रशासन एवं जिला योग प्रभारी ने अपनी तैयारी बना ली है। वहीं दूसरी ओर योग करने से स्वस्थ शरीर,स्वस्थ मन ,स्वस्थ दिमाग रहता है। जीवन में योग निरंतर करना चाहिए ।ज्यादा से ज्यादा बच्चियां, महिलाएं, पुरुष ,बड़े ,बुजुर्ग सभी अपने पास के योग शिविर में सुबह 7 बजे पहुंच कर इसका लाभ अवश्य लेवें ।उक्त बाते सुश्री बिन्ती अग्रवाल जिला प्रभारी एम.सी.बी.एवं कोरिया , छत्तीसगढ़ योग आयोग, समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने कही हैं।
