बीमार मरीजों की इलाज में मदद करने छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान की पहल।

जरूरतमंद लोगों की मदद से मिलती है आत्मिक खुशी– मनोज।

भूपेन्द्र सिन्हा छुरा 

छुरा – गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में जानकारी के अभाव के चलते लोग अपना इलाज कराने में असमर्थ हो चुके हैं ऐसे बीमार जरूरतमंद मरीजों की जानकारी होते ही छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान इलाज में अपने से जो हो सके मदद करने प्रयासरत है छुरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम गनबोरा जहां तीन वर्षों से एक 59 वर्षीय आदिवासी किसान ईश्वरी लाल ठाकुर पैर में बड़ा सा फोड़ा हो जाने से दर्द में हर दिन तड़प तड़प कर रहने को मजबूर थे ।

यह जानकारी संस्था को होते ही तत्काल इलाज के लिए एम्स अस्पताल रायपुर भेजा गया जहां बहुत ही अच्छे तरीके से इलाज किया गया बीमारी ज्यादा बढ़ जाने के कारण पैर को घुटनों के नीचे तक काटना भी पड़ा इलाज होने के बाद अब गरीब किसान ईश्वरी लाल ठाकुर पूरी तरह से स्वस्थ हो गए और जब ठीक होने के बाद संस्था के संस्थापक पटेल मुलाकात करने पहुंचे तब उन्होंने बताया मेरा जी पाना बहुत मुश्किल था लेकिन आपकी संस्था के माध्यम से मुझे एक नई खुशी मिली जिसके लिए डॉक्टर और आपकी संस्था को दिल से धन्यवाद देता हूं कृत्रिम पैर लगाने में भी मदद करने का भरोसा दिलाया।