रायपुर – शिक्षक कला और साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में नई कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं राज्य स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन डॉ शिवनारायण देवांगन आस के संयोजन में राजधानी रायपुर वृंदावन हॉल सिविललाइन में संपन्न हुआ जिसमें सामाजिक और विद्यालय स्तर में शिक्षण कला व साहित्य क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 173 शिक्षको को राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया सम्मान के इसी क्रम में शिक्षक दुष्यन्त कुमार वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा जिला गरियाबंद को मोमेंटो प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ शिक्षक डायरी वार्षिक कैलेंडर और परिचारिका प्रदान कर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुणसाव उपमुख्यमंत्री छ.ग.शासन रायपुर , अध्यक्षता विजय बघेल दुर्ग सांसद ,विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, प्रकाशठाकुर रविशंकर विश्वविद्यालय के पूर्व संचालक, डॉ.महेशशर्मा शिक्षाविद आदि उपस्थिति थे ।अतिथियों के माध्यम से नए प्रांतीय पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई, सांसद विजयबघेल ने कहा कि इस मंच के माध्यम से प्रतिभाशाली शिक्षकों को एक मंच मिला है और मैं भी एक परिवार के रूप में जुड़कर गौरवान्वित हो रहा हूं।
