सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ वेलनेस सेंटर में पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 18 जून 2024 मंगलवार से चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ कर रहे हैं।अपनी इन मांगो की पूर्ति हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रकोष्ठ विगत कई महीनो से पत्राचार के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराते आए हैं।आज दिनांक तक मांगे पूरी न होने के कारण इन्हें काम बंद हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक जिला MCB नीरज कुमार व छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला एमसीबी के जिला अध्यक्ष अरुण ताम्रकार से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कई कर्मचारियों को मिलने वाला कार्य आधारित वेतन PLP विगत 15 माह से प्राप्त नहीं हुआ है, जो कि उनकी मुख्य मांग है। इसके अतिरिक्त इन्हें उनके गृह ग्राम में पदस्थापना व पदस्थापना स्थल से 8 किलोमीटर की परिधि में मुख्यालय बनाकर रहने की पात्रता की मांग एवं कांकेर जिले के जिला संयोजक पवन कुमार वर्मा को बिना जांच सेवा से बर्खास्त किए जाने पर उनकी बहाली किए जाने की मांग मुख्य रूप से शामिल है ।
इस प्रकार अपनी तीन मांगो की पूर्ति हेतु 18 जून 2024 मंगलवार से ऑनलाइन रिपोर्टिंग कार्य बंद करेंगे व तीन दिवस में राशि भुगतान व अन्य मांगे पूर्ण न होने पर 21 जून से पूर्ण रूप से काम बंद किया जावेगा।
स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 18 जून से करेंगे चरणबद्ध आंदोलन।
