आई लव इलोवे एसबीआई लाइटिंग स्क्रीन – ग्राहकों के लिए बनी आकर्षण का केंद्र 

( एसबीआई किरंदुल में लगी आई लव एसबीआई लाइटिंग स्क्रीन

( एसबीआई के मुख्य प्रबंधक देवांगन की सक्रियता चर्चा का विषय )

किरंदुल – लोह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से स्थापित भारतीय स्टेट बैंक की किरंदुल शाखा जहाँ एक तरफ किरंदुल शाखा के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन की सक्रियता और भारतीय स्टेट बैंक किरंदुल की नित्य प्रतिदिन नई ऊंचाइयों पर ले जाने की मानसिकता किरंदुल स्टेट बैंक के अलावा अन्य बैंकों के ग्राहकों को भी बैंक के प्रति आकर्षित कर रही हैं । उल्लेखनीय हैं कि अपने तीन साल के कार्यकाल में मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन ने जहाँ एक तरफ नगर में एटीएम मशीनों का विस्तारीकरण किया तो वहीं उन्होंने दूसरी तरफ नगर में सभी विद्यालयों और कॉलेजों में जाकर छात्र छात्राओं को बैंक में खाते खुलवाने के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षकों को एसबीआई में निवेश करने के लिए नई नई योजनाओं की जानकारी प्रदान की । इस ही तारतम्य में किरंदुल नगर के एसबीआई में उन्होंने आई लव सेल्फी पॉइंट इलोवे एसबीआई लाइटिंग स्क्रीन लगाकर ग्राहकों का आकर्षण एसबीआई की ओर खींचा है ।जो किरंदुल में चर्चा का विषय बना हुआ है ।