अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्वाभ्यास कराएंगे योग प्रशिक्षक उपाध्याय।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़/एमसीबी – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित सामान्य योग अभ्यास क्रम (प्रोटोकॉल ‌,) की जानकारी वरिष्ठयोग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय द्वारा दी जायेगी एवं पूर्वाभ्यास भी कराया जाएगा। योग को शरीर एवं मन के निर्माण की प्रक्रिया बताते हुए श्री उपाध्याय ने बताया कि 16 जून से 20 जून तक वार्ड नंबर 10 स्थित योग समिति के कार्यालय में इच्छुक प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित सामान्य योग अभ्यासक्रम की जानकारी एवं पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल की जानकारी देते हुए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय ने बताया कि प्रोटोकॉल में सम्मिलित किए जाने वाले योग के अंतर्गत शुरुआत समभाव प्रार्थना से होगी इसके पश्चात शिथिलीकरण, में ग्रीवा चालन, कटी संचालन ,घुटना संचालन, खड़े होकर किए जाने वाले आसन के अंतर्गत वृक्षासन ,पाद हस्ताक्षन, अर्ध चक्रासन त्रिकोणासन ,भद्रासन , शशांक आसन, वक्रासन ,भुजंगासन, मकरासन एवं पीठ के बल किए जाने वाले आसन के पश्चात प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी एवं ज्ञान मुद्रा का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ योग प्रशिक्षक के मोबाइल नंबर 9300091 563 से संपर्क किया जा सकता है।