मेरा रिश्ता राजनीतिक नहीं परिवारिकः ताम्रध्वज।

कांग्रेस भवन में जताया आभार, की परिणामों की समीक्षा।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद – लोकसभा चुनाव के परिणाम के पश्चात पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने चुनाव क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन करने महासमुंद के राजीव कांग्रेस भवन में गुरुवार को उनका आगमन हुआ जिसमें कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव के परिणाम के बारे में अपने अपने विचार प्रस्तुत किया जिसमें विनोद सेवनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, कुलेश्वर ठाकुर, सती साहू, मनोज कांत साहू, मंदाकिनी साहू ने चुनाव संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बातें रखी और अंतिम वक्त के रूप में ताम्रध्वज साहू ने अपने उद्बोधन में कहा की हार जीत सिक्का का दो पहलू है। व्यक्ति कभी सौ प्रतिशत मेहनत करके भी सफलता रूपी फल की प्राप्ति नहीं कर पाता लेकिन मेहनत करने वाले को निराश नहीं होनी चाहिए क्योंकि मेहनत का फल कभी न कभी मिलता है मेहनत करना व्यक्ति को नहीं छोड़ना चाहिए और व्यक्ति को असफलता से सीखना चाहिए। उसे निराश नहीं होना चाहिए। जिस मेहनत से सभी साथियों ने लोकसभा चुनाव कार्य किया है उसके लिए सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारा संबंध राजनीति का संबंध नहीं है हम सभी एक परिवार की तरह चुनाव लड़े इससे हम सभी एक परिवार बन गए हैं और हम सभी एक दूसरे के दुख सुख में परस्पर भाग लेंगे और साथ देंगे। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष ढेलू निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष खिलावन साहू, दाऊलाल चंद्राकर, श्रीमती लक्ष्मी देवांगन, श्रीमती सती साहू, संजय शर्मा, प्रमोद चंद्राकर, मनोज कांत साहू, प्रकाश राव सकरकर, सोमेश दवे, सुनील शर्मा, प्रवीण चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, रमेश साहू लता कैलाश चंद्राकर, मंदाकिनी साहू, लक्ष्मी सोनी, श्वेता गुप्ता, माया पांडे, सोनम रामटेके, भूमिका ध्रुव, आरती महंती, अनवर हुसैन, कुलेश्वर ठाकुर, हुलाश गिरी गोस्वामी, गोविंद राम साहू, द्रोण चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, प्रहलाद ध्रुव, शकील खान, सुनील चंद्राकर, लखन चंद्राकर, मोती साहू, राजू साहू, तुलसी साहू, कपिल साहू, मनोहर ठाकुर, जाकिर रजा, जीवन यादव, बसंत चंद्राकर, देवेश शर्मा, रमन सिंह, सुरेंद ठाकुर, सन्त्री महानंद, निखिल चंद्राकर, निर्मल जैन, टोमन सिंग कागजी, दिलीप चंद्राकर, बदल बघेल, सालिक राम पाटले, बिहारी पटेल, देवेश शर्मा, संतोष धीवर, धान सिंग, तुलसी देवदास आदि उपस्थित थे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया।