शपथ ग्रहण करते ही पीएम ने किसानों व गरीबों के हित में लिए निर्णय : राकेश ।

प्रमोद दुबे

महासमुंद – भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राकेश चंद्राकर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीसरे कार्यकाल का शपथ लेते ही देश के 9.3 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री सम्मान निधि राशि जारी करने तथा 3 करोड़ पीएम आवास की स्वीकृति देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है। श्री चंद्राकर ने कहा कि मोदी सरकार ने लगातार तीसरी बार कमान संभालने के बाद सोमवार को पहला निर्णय किसानों के पक्ष में लिया। शपथ ग्रहण के अगले ही दिन कार्यभार संभालने के तुरंत बाद किसानों के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जारी करने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए गए। योजना की यह 17वीं किस्त है और इसके तहत करीब 20 हजार करोड़ रुपये किसानों में वितरित किए जाएंगे। इस योजना से नौ करोड़ 30 लाख से अधिक किसान परिवार जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 38 लाख से ज्यादा किसान पंजीकृत है। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एनडीए की सरकार किसान हितैषी सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के किसानों के विकास को प्राथमिकता में लेकर काम कर रही है। साय सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए वादों को पूरा करते हुए प्रति क्विटल 3100 रुपए की भाव से प्रति एकड़ 21 क्विटल धान खरीदनें का वादा निभाया। श्री चंद्राकर ने कहा भाजपा सरकार ने किसानों के विगत दो साले के बोनस राशि को भी देकर किसानों का भरोसा जीत लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के गरीबों वंचितों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं प्रदेश 70 लाख से अधिक माताओं एवं बहनों महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।