सरपंच भामिनी की अपील ला रही है रंग, वृक्षारोपण हेतु दिलीप तलरेजा ने दिया 15000/ की राशि।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद/बेलसोंडा – बीते दिनों ग्राम पंचायत बेलसोंडा की सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर ने हाथ जोड़कर लोगो से अपील किया था कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन मे श्रद्धेय श्री विवेकानंद सेवा संस्थान की अधिक से अधिक सहयोग करे। इसी तारतम्य मे आज रजनी स्टोन और पीहू स्टोन इंडस्ट्रीज के संचालक दिलीप तलरेजा ने सरपंच श्रीमती भामिनी पोखन चन्द्राकर के कार्यों तथा पर्यावरण के प्रति निष्ठा तथा लगन को देखते हुए उनके निवास पहुँचकर 15000/ की राशि सहयोग स्वरूप भेंट किया लेकिन सरपंच श्रीमती चन्द्राकर ने पूर्व की भांति यह सारा श्रेय श्रद्धेय श्री विवेकानंद सेवा संस्थान के सदस्यों को देते हुए उक्त राशि अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू तथा कोषाध्यक्ष/सचिव उदेराम साहू को सौंपते हुए पौधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक सामग्री खरीदने का निर्देश दिया। विदित है कि पिछले साल श्रीमती चन्द्राकर के कार्यों को देखते हए नई दुनिया द्वारा नायिका सम्मान से नवाजा गया था तथा अभी बीते दिनों सरपंच की प्रकृति प्रेम तथा जल संकट को दूर करने की दिशा मे कार्य करने हेतु छतीसगढ़ पत्रकार संघ द्वारा उनके वार्षिक सम्मेलन मे 25 मई को सम्मान भी दिया जा चुका है। सरपंच श्रीमती चन्द्राकर को जब इस प्रतिनिधि ने पर्यावरण संरक्षण से लगाव के बारे मे पूछा तो उसने बताया कि प्रकृति प्रेम के मुख्य जनक मेरे पतिदेव पोखन लाल चन्द्राकर है जो कि बचपन से ही इस क्षेत्र मे युवाओं को साथ लेकर कार्य कर रहे है उनके ही नक्शेकदम पर चलते हुए अब प्रकृति से लगाव हो गया है तथा सभी के दिलों मे यह लगाव जागृत करने की मंशा के साथ विवेकानंद सेवा संस्थान की सक्रिय योगदान के फलस्वरूप अपने पंच परमेश्वर को साथ लेकर यह कार्य करती रहूंगी। संस्थान के अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू तथा कोषाध्यक्ष/सचिव उदेराम साहू ने बताया कि इससे पहले किसी भी सरपंच ने पर्यावरण संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति ध्यान नही दिया था लेकिन अब हमारी सरपंच महोदया के सहयोग, लगाव, समर्पण, निष्ठा तथा उनके कुशल मार्गदर्शन मे अब हमारी संस्थान को एक नई ताकत तथा ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की प्रेरणा मिल रही है। सरपंच श्रीमती चन्द्राकर के साथ सक्रिय पंच प्रकाश साहू उपस्थित थे।