महासमुंद थाना बागबाहरा की कार्यवाही
आंनद भोई महासमुंद। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्बूलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 12/04/2021 को वार्ड क्र0 15 रावण भाठा रेल्वे फाटक के पास बागबाहरा में आरोपियो 01. इमाम खान पिता रहमान खान उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 07 लालपुर बागबाहरा 02. हरीश ध्रुव पिता लक्ष्मी ध्रुव उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं 06 लालपुर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद के कब्जे से 01. एक चावल बोरी के अंदर रखी 02 सफेद रंग की प्लास्टिक झिल्ली में भरी 05 -05 लीटर हाथ भठ्ठी की महुआ शराब जुमला शराब 10 लीटर कीमती 2000 रूपये 02. एक सफेंद रंग की प्लेजर स्कुटी परिवहन की पुरानी इस्तेमाली क्र0 CG 06 P 8035 कीमती 20000 जुमला शराब एवं परिवहन की स्कुटी सहित 22000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियो का कृत्य धारा 34 (2) आब.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी है। उक्त कार्यवाही में सउनि जनक राम पटेल, आरक्षक 658 मेहत्तरू साहू, आरक्षक 323 हरीश साहू का विशेष योगदान रहा।
