प्रमोद दुबे
महासमुंद –भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता देवीचंद राठी, मोहन साहू, पवन साहू, जितेंद्र साहू, महेंद्र सिक्का, सुरेंद्र महाराज, गुड्डा सिन्हा हाफिज कुरैशी आदि के साथ अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार कार्यालय में उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं के संबंध में चर्चा कर अधिकारियों के माध्यम से समस्याओं के निपटारे का प्रयास – किया। आसपास के क्षेत्र के दर्जनों – लोगों ने डॉ. चोपड़ा से मिलकर अपनी समस्याओं की जानकारी दी एवं हल करने का निवेदन किया। इन समस्याओं को रजिस्टर में लिखकर एस.डी.एम. कार्यालय में विस्तार पूर्वक चर्चा तहसीलदार की उपस्थिति में की गई। खैरा ग्राम के बंदोबस्त त्रुटि को लेकर लभरा के किसान महेश चंद्राकर उपस्थित हुए। लगभग 20 से 25 वर्ष पुरानी इस समस्या को 15-20 दिनों में निराकरण का आश्वासन मिला। उसी प्रकार अनेक सीमांकन एवं अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिस पर चुनाव की व्यस्तताओं के कारण देर होने की बात कह कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया। चर्चा के दौरान पिछले वर्ष झलप – पटेवा एवं महासमुंद जिले के अन्य क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि क्षति की राशि वितरण की मांग डॉ. चोपड़ा द्वारा की गई जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि आप लोगों के आंदोलन के पश्चात राशि की मांग शासन को भेजी गई थी उसे शासन ने स्वीकृत कर भेज दिया है जिसका वितरण आचार संहिता के पश्चात 6 जून को कर दिया जाएगा। एस.डी.एम. कार्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा के पश्चात अगले बुधवार को पुनः समस्या के निराकरण की चर्चा कर वार्ता समाप्त की गई। इस कार्यक्रम की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को दी गई। इस जन सेवा की अनुमति उनसे प्राप्त की गई।
