गर्मी में ठंडक का एहसास कराती है तरबूज।

तरबूज जो हमें गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाता है, वह हमें अनेक बीमारियों से ना केवल लड़ने की क्षमता देता है, अपितु उनसे बचाता भी है। तरबूज कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन बी का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण खनिज भी निहित हैं।

तरबूज खाने के फायदे

तरबूज ठंडक देता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है। मई जून के महीने में जब भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही होती है तो इसका सेवन करना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखती है और गर्मी से बचाती है। बॉडी में ठंडक देने के कारण यह आपको गर्मी से बचाता है.

वजन घटाने में मददगार है जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें तरबूज का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। 100 ग्राम तरबूज का सेवन करने पर सिर्फ 30 ग्राम कैलोरी मिलती है। इसे खाने से आपको अपना पेट भरा भरा लगेगा जिससे आपको वजन कम करने में हेल्प मिल जाएगी।

पोषण पदार्थों भरपूर तरबूज के अंदर विटामिन B1.

विटामिन B5, विटामिन B6 विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक पदार्थ होते हैं। इसके साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट विशेषताएं भी पाई जाती हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छी हैं।

ब्लड प्रेशर को करे कम |

तरबूज के अंदर पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो धमनेयों और न्सों पर बनने वाले दबाव को कम करता है। इससे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।

आंखों के लिए

इसमें विटामिन ए होत है जो आंखों को स्वस्थ रखता है और बहुत सी बीमारियों से बचाता है। वाटरमेलन खाने से त्वचा में निखार आता है और दांत भी मजबूत होते है। आँखों से सम्बन्धित अगर कोई भी विकार आपके अंदर है तो आपको तरबूज का सेवन जरुर करना चाहिए।

अनेक बीमारियों से बचाता है। एक कप तरबूज में 6980 mcg लाइकोपीन पाया जाता है, जो बहुत सी बीमारियों को रोकत है- जैसे स्तन कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, मूत्राशय और फेफड़ों की गंभीर बीमारियां, मोतियाबिंद और अस्थमा जैसी बीमारियों से भी लाइकोपीन बचाता है। तरबूज खाने से बडे हुए प्रोस्टेट कम होता है। साथ ही हार्ट अटैक क खतरा भी कम होता है।

तरबूज में बिटा करोटेन होता है। एक कप तरबूज में 407 mcg बिटा करोटेन पाया जाता है। याह एक प्रकार का एंटी ऑक्सीडेंट है। यह शरीर की प्रतिरोधिक क्षमता को मजबूत करता है। बिटा करोटेन की कमी होने से व्यक्ति को आंखों संबंधी रोग, कैंसर, हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। बीटा कैरोटीन लाल, नारंगी और पीले फलों और सब्जियों में पाया जाता है।

लू से बचाता है। गर्मियों में तरबूज लू से बचाने में मददगार होता है। वैसे भी हमें गर्मी के दिनों में जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत होती है वह है पानी, तो पानी की पूरी कमी तरबूज से हो जाती है. जो आपको लू से बचाएगा।

सूजन को कम करता है। तरबूज में लाइकोपीन होत है जो मांसपेशियों की सूजन को कम करता है। तरबूज से गंभीर समस्या बड़ी आसानी से हल हो जाएगी।

तरबूज से नुकसान

यदि अस्थमा और एलर्जी है तो तरबूज का सेवन ना करे | जिन लोगों को तरबूज से एलर्जी है उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही यदि किसी को अस्थमा है तो उसे इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि तरबूज की तासीर ठंडी होती है। यह सांस की नली में सूजन पैदा कर सकता है। इसके सेवन से जुकाम और छींके भी आ सकती हैं।

रात के समय तरबूज नहीं खाना चाहिए | यदि आप तरबूज खाने का आनंद लेना चाहते हैं तो इसे सुबह या दोपहर में खाएं। शाम को भी तरबूज खाया जा सकता है, परंतु रात में इसका सेवन करने से कफ बन सकता है जो को आपको मुश्किल में भी डाल सकता है।

गर्भावस्था के दौरान तरबूज नहीं खाना चाहिए | गर्भावस्था के दौरान तरबूज खाने से महिलाओ में शुगर बढ़ सकती है और

उन्हें डायबिटीज (शुगर) की बीमारी हो सकती है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान तरबूज नहीं करना चाहिए। वैसे भी गर्भवस्था के दौरान आपको खाने का चूनाव सावधानी से करना होता है।

बाजार में मिल रहे,खुले- कटे हुए तरबूज नहीं खाने चाहिए तरबूज खाना तो स्वास्थ्य के लिए बहुत ताभदायक होता है, पर बाजार में कई जगह खुले और कटे हुए तरबूज बिकते रहते हैं जिन पर मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। यि आप इस तरीके से तरबूज खाएंगे त आपको नुकसान हो सकता है। उल्टी- दस्त की समस्या हो सकती है। तरबूज।। हमेशा ताजा काटकर खाना चाहिए ।

यदि जुकाम और सर्दी है तो तरबूज ना खाएं तरबूज की तासीर ठंडी होती है। यदि आपको जुखाम और सर्दी है तो तरबूज नहीं खाना चाहिए। इससे जुकाम और अधिक बढ़ सकता है। इसलिए यह तभी खाए जब आपमें सर्दी जुकाम के लक्षण न हो।

धूप से गर्म तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए | कई बार लोग बाजार में धूप से गर्म तरबूज को खरीद लेते हैं और उसे तुरंत ही खा लेते हैं। ऐसा करने से आपका पेट पका पेट खराब हो सकता है। जब भी आप बाजार से तरबूज लायें तो उसे पानी में डाल दें जिससे वह ठंडा हो जाएगा। उसके बाद उसका सेवन करें।

शराब पीने वाले लोगों को तरबूज नहीं खाना चाहिए | जिन लोगों को शराब पीने की आदत है उन्हें तरबूज नहीं खाना चाहिए, क्योंकि तरबूज में भारी मात्रा में लाइकोपीन (Lycopene) होत है जो अल्कोहल शराब के साथ रिएक्शन कर जाता है। इससे लीवर में सूजन आ सकती है। इसके साथ ही इसके बड़े दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

तरबूज का अधिक सेवन नुकसानदायक होता है। तरबूज में पोटैशियम पया जाता है। इसका बहुत अधिक सेवन करने से दिल की धड़कन बढ़ सकती है. पल्स रेट कमजोर हो सकती है, घबराहट और चक्कर आ सकते हैं। इसका सिर्फ Body की आवश्यकता के अनुसार ही सेवन करना ही बेहतर है. इसकी अधिकता आपको नुकसान पहुंचा देगी।