दुनियाभर में बोटल गार्ड के नाम से मशहूर सब्जी को भारत में लौकी, कडू व काशीफल के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र के मुताबिक इसका खासतौर से इस्तेमाल सब्जी, बर्फी व रायता बनाने के लिए किया जाता है। थोड़ा सा कड़वा टेस्ट लिए हुए लौकी में बहुत सारे न्यूट्रियंट्स होते है। इसलिए इसे ज्यादा षकाने से इसके न्यूट्रियंट्स खत्म हो जाते हैं। हेल्थ स्पेशलिस्ट लौकी के सेवन की सलाह कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में देते हैं।
रोजाना सुबह गलास लौकी का जूस पीना फायदेमंद होता है।
इससे बालों का सफेद होने की दिक्क़त से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके साथ ही कई सारे न्यूट्रियट्स शरीर को मिलती है। जिससे तनाव और चिंता जैसी प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है।
जल्द-से जल्द वजन कम करना चाहते हैं ती लौकी का सेवन बहुत ही बेहतरीन उपाय है, क्योंकि इसमें 96% पानी होता है और प्रति 100 ग्राम लौकी में 12 कैलोरी होता है ।इसका नियनित सेवन करने से कई बीमारियां दूर हो जाती है।
कब्ज जैसी समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए लौकी खाना बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि इसने मौजूद फाइबर पेट की अंदरूनी सफाई करता है। साथ ही एसिडिटी की पालन होने पर लौकी का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। लौकी खाकर शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। साथ ही इसका जूस पेशाब करते समय हो रही जलन की समस्या को दूर करता है। जलन का मुख्य कारण पेशाब में एसिड की ज्यादा होना है। इस समस्या से जल्द छुटकारा पाने के लिए लौकी का जूस व सब्जी बना कर सेवन करने से बहुत ही लाभकारी होता है। खीरे की तरह लौकी में भी पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करती हैं।
मोटापे की समस्या, सूरज की रोशनी में प्यास लगने की समस्या दूर हो जाती है। बढ़ते धूप में ट्रेवल करने वालों को लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए। • लौकी का जूस पेट की अंदरूनी समन करता है, जिससे चेहरे पर धूल और पॉल्यूशन से होने वाले कील-मुहांसे से छूटकारा मिलता है।
