आशीष परिहार कांकेर
जिले के सभी विकासखण्डों में कंट्रोल रूम स्थापित
कांकेर – कोविड-19 से बचाव एवं उससे संबंधित सूचनाओं के संकलन के लिए कलेक्टर कार्यालय कांकेर के कक्ष क्रमांक 21 में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 07868-241249 एवं 07868-241550 तथा मोबाईल नंबर 91713-76345 और 76479-70445 है।
कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्डों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं तथा उनका प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कांकेर विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर 078799-79576 और प्रभारी अधिकारी डाॅ. ओएस पटेल का मोबाईल नंबर 62640-10862 है। इसी प्रकार अंतागढ़ विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर 086022-47108, प्रभारी अधिकारी डाॅ. भेसज कुमार रामटेके का मोबाईल नंबर 94255-99455, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर 062636-19389 एवं प्रभारी अधिकारी डाॅ. एके ध्रुव का मोबाईल नंबर 94242-25055, चारामा विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर 078795-13652 और प्रभारी अधिकारी डाॅ. ओपी शंखवार का मोबाईल नंबर 96697-79848, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर 093292-49472 प्रभारी अधिकारी डाॅ. मनोज किशोर का मोबाईल नंबर 70001-85393, नरहरपुर विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर 078795-90559 प्रभारी अधिकारी डाॅ. प्रशांत सिंह का मोबाईल नंबर 88270-33989 तथा कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर 093406-29144 और प्रभारी अधिकारी डाॅ. डीके सिन्हा का मोबाईल नंबर 94255-99210 है। विकासखण्ड स्तर पर गठित सभी नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे।
जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास को बनाया गया है, उनका मोबाईल नंबर 74152-37266 है। नियंत्रण कक्ष में सुबह 08 बजे से रात्रि 10 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। प्रभारी अधिकारी विश्वास कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का मोबाईल नंबर 91713-76345 एवं 76479-70445 हमेशा अर्थात 24 घंटा उपलब्ध रहेगा। जिले के किसी भी व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण होने की स्थिति में कोविड अस्पताल में भर्ती अथवा होम आइसोलेशन में रहने के दौरान डाॅक्टर की सलाह, दवा या अन्य किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो अपने विकासखण्ड के नियंत्रण कक्ष या प्रभारी अधिकारी अथवा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर एवं मोबाईल नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
