*उपस्वास्थ्य केंद्र श्यामनगर में 200 लोगों को लगा कोरोना टीका*
*राजिम :-* कोरोना की इस लड़ाई में ढाल बन चुके कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण में अब तेजी आ रही है। राजिम क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्यामनगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भी आज कोरोना का टीकाकरण प्रारंभ हुआ जिसमें श्यामनगर समेत आसपास के ग्राम के नागरिकों जिसकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है उन्हें टीके की प्रथम खुराक दी गई। टीकाकरण स्थल पर आ रहे नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हों इसके लिए टेंट,पानी व कूलर पंखे की व्यवस्था भी की गई है। आज टीकाकरण के प्रथम दिवस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,ग्राम पंचायत श्यामनगर के सरपँच दुर्गा साहू,सरपँच प्रतिनिधि छन्नू साहू ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन में मदद की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए सभी दिशानिर्देश का पालन करने एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों से कोविड का टीका लगवाने की अपील की।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में रमेश साहू सुपरवाइजर, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती प्रभा साहू,गायत्री पांडेय, सकुन्तला सोनी,लक्ष्मी साहू ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक गिरीश कुमार साहू ,ग्राम पंचायत के सचिव सुरेंद्र साहू,मितानिन सुशीला वर्मा,कुमारी वर्मा,केशर साहू,कोटवार अर्जुन दास,सूरज मानिकपुरी,डायमंड साहू,भुवन निर्मलकर,मुकेश साहू, गौतम पटैल, दुष्यंत वर्मा आदि मौजूद रहे।
