शासकीय अस्पताल नवापारा में चल रहे टीकाकरण महा अभियान की जानकारी लेने नवपारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने पहुंचकर टीका लगवाने वाले आम नागरिकों से मुलाकात कर हालचाल

शासकीय अस्पताल नवापारा में चल रहे टीकाकरण महा अभियान की जानकारी लेने नवपारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने पहुंचकर टीका लगवाने वाले आम नागरिकों से मुलाकात कर हालचाल जाना और स्वयं के टीकाकरण के पश्चात अपने आसपास पड़ोसियों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने को कहा साथ ही लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के लिए सतर्क रहने मास्क सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने साथ ही लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने की बात कही है टीकाकरण महाअभियान की व्यवस्था पर लगे आर एम ए लोकेश पाकर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः से टोटल टीकाकरण लगाने वालों की संख्या 160 है और 21 जनवरी 2021 से प्रारंभ हुए टीकाकरण अभियान के तहत शासकीय हॉस्पिटल नवापारा में 12 अप्रैल 2021 तक लगभग 3753 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है