डिप्टी सीएम को नगरीय निकाय संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा मांगों का ज्ञापन।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- नगरीय निकाय के अधिकारी-कर्मचारी संघ ने संरक्षक राकेश चंद्राकर के नेतृत्व में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन अरूण साव से मुलाकात कर अधिकारी-कर्मचारियों से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों के लंबित वेतन हेतु आबंटन जारी किया जाए।

इसी तरह एक दो वर्षों से एनपीएस ओपीसी की राशि भी शासन कोष में जमा कराई जाए। कर्मचारियों ने बताया कि नगरीय निकाय में भी अन्य विभाग की भांति वोल्ड पेंशन योजना शीघ्र लागू किया जाए जिस पर उप मुख्यमंत्री ने मांगों पर विचार करने एवं वेतन के लिए शीघ्र आबंटन जारी करने की बात कही। इस दौरान संरक्षक व अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, सचिव ऋषभ ठगुर, कोषध्यक्ष संदीप चंद्राकर, रायपुर के जिला सचिव सुभाष सोनकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।