कांकेर जिले के अंदरुनी क्षेत्र के शालाओं को प्रदान किए 55 इंच एल. ई. डी. टी.व्ही. सेट, वॉटर कूलर एवम फ़िल्टर और कंप्यूटर सेट्स।
विजय मजूमदार
पखांजूर- केनरा बैंक हर वर्ष कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के जरिए समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य करता है। केनरा बैंक अपने व्यवसाय से प्राप्त लाभ का कुछ अंश हमेशा ही समाज कल्याणकारी कार्य में खर्च करते आया है ।इसी के तहत आज केनरा बैंक के रायपुर क्षेत्र के अधिकारी गण बस्तर के सुदूर क्षेत्र पखांजूर में पधारकर यहां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोण्डाहुर एवं पखांजूर के विद्यार्थियों के लिए 55 इंच का एलइडी टीवी, वाटर कूलर एवं वाटर फिल्टर सेट एवं 6 नग डेस्कटॉप सेट और मॉनिटर (कंप्यूटर सेट) प्रदान किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक के डीजीएम सुनित कुमार सिंह ने केनरा बैंक के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दिए और यह भी बताएं वर्तमान में केनरा बैंक भारत का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है, भारत में इसकी 10000 से अधिक शाखाएं हैं

एवं विदेशों में भी अनेक शाखाएं हैं, बैंक का सालाना व्यवसाय 21 लाख करोड़ रुपया और वार्षिक लाभ 10000 करोड़ रुपए से भी अधिक है अतः बैंक अपनी लाभ का कुछ अंश हमेशा समाज के लोक कल्याणकारी कार्य में खर्च करता हैं । रायपुर से पधारे बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख एजीएम सुप्रिय मौत्र ने शाला के विद्यार्थीयो प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे भी छात्र जीवन से ही अपना जीवन का लक्ष्य तय कर ले, उसके लिए कठिन परिश्रम करें और सफलता प्राप्त करने के पश्चात समाज के लिए भी लोक कल्याणकारी कार्य करें। कार्यक्रम को आगे संबोधित करते हुए मंडल प्रबंधक डीएम राजेश अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों को खुद में आत्मविश्वास जगाने की बात कही, उन्होंने विद्यार्थियों को बताया की किस प्रकार से हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दास मोदी जी एवं महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी गरीब और पिछड़ा परिवार से होते हुए भी अपने मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर भारत के सर्वोच्च पदों तक पहुंचे हैं ।
कार्यक्रम को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोण्डाहुर के प्राचार्य अरुण कुमार कीर्तनीया ने भी संबोधित किया, उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए केनरा बैंक एवं बैंक के अधिकारीगणों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किये। आज के कार्यक्रम में अंचल से बरुण शील, संजय शाहा, कृष्णेन्दू आईच, प्रहलाद मंडल, रूपचंद मंडल, विधान मंडल, संतोष राय, हरिमोहन दास, हर्षित बाला, रंजन दास, दिलीप मिस्त्री सहित गोण्डाहुर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक बंधु एवं विद्यार्थी समूह उपस्थित थे।
