पंडरीपानी में मानस गान सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

भूपेन्द्र सिन्हा छुरा 

छुरा – ग्राम पंडरीपानी(लोहझर)में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्री के पावन पर्व में त्रिदिवसीय श्री रामचरित मानसगान सम्मलेन का आयोजन 07मार्च से 09 मार्च तक किया गया था।जिसमें प्रथम दिवस शुभारंभ समारोह कलश यात्रा सामुहिक बेदी पूजा प्राण प्रतिष्ठा द्वारा किया गया।

और मानसगान का शुभ आरंम्भ हुआ।जिसमें प्रथम पुष्प के रुप में जय शिव मानस परिवार पंडरीपानी(छुरा) ज्ञान ज्योति मानस परिवार नाहनबिरी(मैनपुर)पैरी लहर बालिका मानस परिवार दुधवारा(मगरलोड) द्वितीय दिवस में बाल मित्र मानस परिवार खरहरी (गरियाबंन्द)आर्दश मानस परिवार बोड़राबांधा(पाडुका) नीलशंकर मानस परिवार-कोपेडीह(अभनपुर) द्वारा प्रस्तुती दी गई।और इस बीच रुपनाथ बंजारे जिलाध्यक्ष छ.ग.श्रमिक संगठन मजदूर संघ गरियाबंन्द,पुनितराम ठाकुर युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचकर भगवान श्रीराम चद्र के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृध्दि खुशहली की कामना किया।दुसरा दिन आस्था का जन सैलाब उमड़ पडा़ हजारों की संख्या में श्रध्दालुगण सुबह से श्रीराम चरित्र मानस सम्मलेन में देर रात तक हजारों कि संख्या में श्रध्दालुओं का आना जाना लगा रहा है और ग्रामवासियों द्वारा प्रथम दिवस महाभंडारा प्रसाद भोजन की व्यवस्था नेतराम साहू शिक्षक द्वारा किया गया था।इस मौक पर प्रमुख रुप से मोतीराम साहू ग्राम पटेल,जगदीश राम साहू संरक्षक ग्राम विकास समिति,देवलाल यादव अध्यक्ष ग्राम विकास समिति,होमराम साहू पंच,चन्द्रशेखर साहू पंच,राकेश साहू पंच प्रतिनिधि बडी़ संख्या में ग्रामणी जन उपस्थित थे।कार्यक्रम का मंच संचालक राधेलाल साहू शिक्षक,विनोद कुमार यादव सहायक प्राध्यापक के द्वारा गया किया।