*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–(10.4.21)*
इंस्टाग्राम सोशल साइट में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील पोस्ट करने के मामले में पखांजुर नया बाजार मिठाई व्यापारी रतन दास को पखांजुर पुलिस ने किया गिरफ्तार । आईपी एड्रेस की सहायता से पखांजुर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा । पखांजुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
पखांजुर सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील पोस्ट करने के मामले में पखांजुर नया बाजार व्यापारी “रतन स्वीट्स” के मालिक रतन दास को पखांजुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं ।सीसीपीडब्लूसी अंतर्गत एनसीआरबी दिल्ली द्वारा प्रेषित सायबर टीप लाईन के माध्यम से थाना पखांजूर को सूचना प्राप्त हुई थी कि सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम में किसी व्यक्ति द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित अश्लील पोस्ट किया गया है । सायबर टिप लाइन की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 03/21 धारा 67 (बी) आईटी एक्ट दिनांक 06/01/21 एक्ट अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जिसमें आरोपी द्वारा अपलोड अश्लील चाइल्ड पोर्नोग्राफी का आईपी का सेवा प्रदाता कंपनी से जानकारी प्राप्त कर विश्लेषण किया गया जिसमें अपलोड आईपी का टावर लोकेशन घटना दिनांक समय में शुभपल्ली पखांजूर का होना पाया गया । विवेचना में आरोपी द्वारा अश्लील सामग्री चाइल्ड पोर्नोग्राफी सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम में पोस्ट करने में प्रयुक्त मोबाईल नंबर ज्ञात कर सी.डी.आर. एवं कंज्यूमर एप्लीकेशन फॉर्म सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त किया गया जिसमें आरोपी द्वारा चाइल्ड पॉर्नोग्राफी सोशल सोशल नेटवर्किंग साइट में पोस्ट करने में प्रयुक्त मोबाइल नंबर का धारक रतन दास पिता अनुकूल चंद दास निवासी वार्ड क्रमांक 05 शुभपल्ली नयाबाजार पखांजूर थाना पखांजूर का होना पाये जाने पर विवेचना के दौरान आरोपी रतन दास को आज दिनांक 09/04/21 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया एवं आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जप्त किया गया है।
