*कुरुद कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष की अपील पर जिलाध्यक्ष शरद लौहाना ने दिया लॉकडाउन का आश्वासन*
मुकेश कश्यप@कुरुद:-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा की अपील पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जिलाधीश से एक हप्ते का सख्त लॉकडाउन लगाने के लिए आदेश पारित कराने का आश्वासन दिया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आशीष शर्मा ने कांग्रेसजनो के साथ कुरुद नगर में व्यवसायियो व आमजनों से सम्पर्क कर उनसे लॉकडाउन के सम्बंध में राय जाननी चाही।इस पर लगभग सभी व्यवसायियो ने लॉकडाउन के सम्बंध में अपनी बात रखते हुए बताया कि इसकी समय सीमा में कुछ कटौती करके पूरे जिले में इसे लागू किया जा सकता है।
आशीष जी ने जैसे ही यह सर्वे रिपोर्ट जिलाध्यक्ष लोहाना जी को सौंपा, उन्होंने तुरंत इसे संज्ञान में लेते हुए इस सम्बन्ध में कलेक्टर से बात कर एक हप्ते का सख्त लॉकडाउन लगवाने के आदेश जारी करने का आश्वासन दिया।जिस पर आशीष शर्मा जी सभी की ओर से उनका हार्दिक आभार प्रकट किया।
