मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक राजनेतिक पकड़ का हवाला देकर सूदखोरों की दबंगई बरकरार , उल्टे पीड़ित पर झूठा मामला किया दर्ज।

सूदखोरी के चंगुल में फंसे परिवार का जीना हुआ दुर्भर।

राजनेतिक पकड़ एंव आर्थिक रूप से दबंग सूदखोरों से प्रताड़ित युवक ने की खुदकुशी की कोशिस , परिजनों के अस्पताल ले जाने पर बची जान।

 सूदखोरो की दबंगई ओर रसूख के चलते दुर्ग पुलगांव पुलिस ने भी नही दर्ज किया मामला , दबाव के चलते एक पखवाड़े बाद पीड़ित के ही खिलाफ दर्ज किया मामला।

रिपोर्टर ईश्वर सोनी

दुर्ग :- दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र का मामला है पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मनीष सोनी द्वारा संजय राठी , राजेन्द्र भंसाली , राजू बंगाली , पमित बंगाली , विजय सोनी एंव सुमित बरडिया से 5% से 12% मंथली ब्याज में सोना काम करने के लिए उधारी लिया था। लेकिन कोरोना काल मे काम नही चल पाया और वो उनके द्वारा दिये गए सोने से ही हल्का फुल्का काम कर ब्याज की राशि देते रहे।


सुदखोरो ने इस दौरान उसकी स्थिति और कमजोरी को देखते हुए उसे एक सोने की अंडे देने वाली मुर्गी समझ मनमानी ब्याज वसूली करते रहे लगातार सूदखोरों को ब्याज देने के चलते दो साल में स्थिति ऐसी आई कि उसका मूलधन ही ब्याज में चला गया और मनीष मानसिक टेंशन एंव सुदखोरो की लगातार प्रताड़ना से त्रस्त होकर 4 दिसम्बर 2023 को अपनी जान देने के लिए जहर तक खा लिया लेकिन परिवार वालो के द्वारा ततकाल चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाने पर जान बच गई इस दौरान वो सात दिनों तक हॉस्पिटल में मौत से जूझता रहा


इसके बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के वाद वापस घर आने पर भी सूदखोरों ने लगातार परेशान किया जिसकी शिकायत पुलगांव थाना प्रभारी को दी लेकिन सूदखोरों के साथ मिल चुके निरीक्षक ने उनकी एक न सुनी जिसके बाद मनीष ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक दुर्ग को भी दी , जंहा उसे निष्पक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन मिला , लेकिन सूदखोर ने तब भी प्रताड़ित करने बार बार उसके घर आ जाने पर मानसिक टेंशन के चलते अपने बीवी – बच्चों के साथ अपने ससुराल कोंडागांव आ गया लेकिन सूदखोर यंहा भी आ पँहुचे ओर मनीष को धमकी देते हुए और पैसे देने की मांग की एंव बीवी – बच्चों को मारने की धमकी देकर कोरे स्टाम्प में जबरन हस्ताक्षर करवा कर वापस चल दिये और वापस जाकर पुलगांव थाना में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

 

सूदखोरों की राजनीतिक पकड़ मजबूत , मुख्यमंत्री तक अपनी पकड़ का हवाला देकर कर रहे गुंडागर्दी।

सूदखोरों का आंतक इस हद तक जा पंहुचा है कि वो पीड़ित परिवार को आकर धमकियां देते है कि हमारी पकड़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित भाजपा के मंत्रियों एंव बड़े नेताओं से है इसलिए ब्याज का पैसा और दो नही तो जेल में जिंदगी भर के लिए सड़वा देंगे।

सात सूदखोर आपस में मिले ओर पीड़ित परिवार को दी धमकी , हर महीने अलग अलग लोग करवाएंगे थाने में एफआईआर दर्ज , ताकि तुम लोग लगातार कोर्ट के चक्कर लगाते रहो ,

सूदखोरों को पता चला की मनीष का साला कोंडागांव निवासी धीरज सोनी आर्थिक स्थिति से है मजबूत तो पुलिस से साठगांठ कर उसपर भी जबरन झूठा मुकदमा कराया दर्ज ताकि उस से भी मनीष के नाम पर कर सके अवैध वसूली।