शोक समाचार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के तिल्दा-नेवरा तहसील अध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत का निधन

तिल्दा-नेवरा – छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, तिल्दा-नेवरा तहसील के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राजपूत का आज सुबह 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत एवं नगर में शोक की लहर है।

श्री राजपूत लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे और सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाते रहे।

उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निज निवास, नेवरा से निकलेगी।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏