सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया सुन्नी रजाये मुस्तफा कमेटी मौहारपारा हेतू चुनाव तिथि निर्धारित।

निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए दिशा निर्देश व सूचना।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- सुन्नी जामा मस्जिद हनफिया गौसिया सुन्नी रजाये मुस्तफा कमेटी मौहारपारा के अध्यक्ष के चुनाव हेतू दो अभ्यर्थी आमने-सामने होंगे। जहां एक तरफ रफीयुद्दीन (शमा बुटीक) चुनाव चिन्ह कुर्सी छाप से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं दुसरी तरफ मो. शमीम अंसारी चुनाव चिन्ह गुलाब छाप में अपना भाग्य आजमाएंगे। निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार ने मतदान किये जाने के लिए 15-02-2024 (दिन गुरूवार) की तिथि निर्धारित कर दी है, सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के बीच मतदान का समय सुनिश्चित किया गया है। यह मतदान नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ जिला (एम.सी.बी.) के मौहारपारा मंगल भवन में संपन्न होगा।मतदाता को अपने साथ मतदान करने के लिए आधार कार्ड व परिचय पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।
वहीं चुनाव मत पत्र की गिनतियों में विवादित मत पत्र के निर्णय लेने के लिए निर्वाचन अधिकारी का निर्णय सर्वमान्य और अंतिम होगा,मतदान मतपत्र के द्वारा किया जायेगा।चुनाव की गणना दोपहर 2:30 बजे से की जाएगी एवं पुनः गिनती कराने के लिए निर्धारित समय 3:30 बजे रखा गया है, जिसके लिए उसी वक्त आवेदन फार्म भरकर देना होगा, समय पूर्ण होने के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। तत्पश्चात निर्वाचित व्यक्ति की घोषणा की जायेगी।