दल्ली राजहरा :- भाजपा अल्पसंख्यक प्रभारी स्वाधीन जैन ने बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि साय सरकार की पहली बजट से युवाओं महिलाओं और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है 5 साल में जिस कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया था अर्थव्यवस्था का ग्राफ नीचे चला गया था वह अब ऊपर उठेगा और हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप विकासशील से विकसित होने की और अग्रसर होगा प्रदेश में घर-घर सुख समृद्धि आएगी , स्वाधीन जैन ने 2024का स्वागत करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के संपूर्ण विकास को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी, पेयजल, अधोसंरचना सहित समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता बजट में की गई है। उन्होंने कहा पूरे छत्तीसगढ़ के संपूर्ण विकास की दस्तावेज का प्रस्तुतिकरण विधानसभा के पटल में रखा गया है। सर्वहारा सर्व सहमत वाला बजट है, यही मोदी जी की गारंटी है। जिसके लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। इस बजट में समाज के हर वर्ग की चिंता की गई है। यह बजट तकनीकी संसाधनों को प्रोत्साहित कराने वाला होगा, जिससे प्रदेश नवीन संसाधनों के साथ विकास के नए आयामों को छू पाएगा। बुनियादी ढांचे के विकास के साथ जनता पर किसी प्रकार का कोई भार नहीं होगा। स्वाधीन ने कहा कि इस बजट में 1.47 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में पंचायत और ग्रामीण विकास के अंतर्गत 17 हजार 539 करोड़ रुपये का प्रावधान, 70 प्रतिशत बढ़ोतरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के लिए 2887 करोड़ का प्रावधान, सड़कों के लिए 841 करोड़ का प्रावधान, सभी गरीब, युवा, महिलाओं पर फोकस किया गया है। पीएम आवास के लिए बढ़ाकर 8369 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जिससे प्रदेश में आवासहीनों को पक्के मकान देने का मार्ग प्रशस्त होगा। तथा अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिलेगा। यह बजट सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
