हाई स्कूल परसदाखुर्द में बताया गया योग का महत्व ।

 मुड़ागांव(कोरासी) :- हाई स्कूल परसदाखुर्द में शनिवार को योगाचार्य हरीश नेताम ने छात्रों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, पाद हस्तासन, चक्रासन, मयूरासन तथा सूर्य नमस्कार सिखाया गया। योगाचार्य हरिश नेताम ने कहा कि – आज भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकालते। जिसका परिणाम है कि वे कम उम्र में ही शुगर, वीपी, हार्ट, किडनी जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो जा रहे हैं परिणाम स्वरूप असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। यदि हम 24 घंटे में से अपने लिए एक घंटा योगाभ्यास के लिए निकाल ले उन्हें कभी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। योगाभ्यास के साथ उन्होंने उचित आहार-विहार तथा दिनचर्या का सही पालन करने का भी उपाय सुझाया। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमारे शरीर में ही रोग से मुक्त होने के साधन दिए हैं, परंतु अज्ञानता वश हम इससे दूर रहकर एक तरफ जहां अपनी गाढ़ी कमाई इलाज पर खर्च कर रहे हैं । वही अपने शरीर को भी पतन की ओर ले जाते हैं। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।