प्रमोद दुबे
महासमुंद :- साइबर काइम जागरुकता अभियान की कड़ी में गुरुवार को माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद एवं बुढ़ान शाह तेंदूकोना महाविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में साइबर क्राइम जागरुकता का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के मार्गदर्शन में उपपुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य के मार्गदर्शन में साइबर अपराध के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला संबंधित अपराध व अपराध से बचने के तरीके के बारे में समझाया गया। छात्र-छात्राओं को अनुशासित रहते हुए जीवन में सफलता हासिल करने एवं अपने और अपने समाज के प्रति दायित्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी, महिला आरक्षक अन्जु भोई, विशेष बैन आरक्षक मनोज डडसेना द्वारा सेल्फ डिफेंस, साइबर क्राइम सुरक्षा एवं महिला अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।
