मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित हुए लुकेश व ज्योति।

प्रमोद दुबे 

महासमुंद :- शासकीय प्राथमिक शाला गॉगल में पदस्थ शिक्षक लुकेश ध्रुव एवं शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा तुमगांव में पदस्थ शिक्षिका ज्योति नेताम को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि योगेश्वर राजू सिन्हा विधायक, मीता मुखर्जी जिला शिक्षा अधिकारी, संदीप दीवान सांसद प्रतिनिधि, दाऊलाल चंद्राकर जिला अध्यक्ष स्काउट- गाइड एवं अतिथियों के हाथों यह सम्मान दिया गया। इसके पूर्व भी इन शिक्षकों को विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाना एवं खेल गतिविधि के माध्यम से पठन कौशल को रोचक बनाने जैसे विभिन्न कार्य इन शिक्षकों द्वारा किया जाता है। साथ ही बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराया जाता है। सम्मानित होने पर विकासखंड शिक्षाधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव, तारिका कुंजाम, हीना ढालेन, विकासखंड स्रोत समन्वयक जागेश्वर सिन्हा, सहायक शिक्षक फेडरेशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श, प्रदेश सचिव ईश्वर चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल ध्रुव, बलराम नेताम, खुमान सिंह ध्रुव, संकुल समन्वयक आशीष साहू, सतीश तिवारी, रूपलाल पटेल सरपंच, पितेश्वर ध्रुव, हरि राम नेताम एवं विद्यालय एवं संकुल के शिक्षकों ने हर्ष जताया है।