मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित हुए ललित भार।

प्रमोद दुबे 

बसना :- शासकीय प्राथमिक शाला खवासपाली के प्रधान पाठक ललित कुमार भार मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2023 में शिक्षा दूत के सम्मान से सम्मानित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा थे। साथ ही जिला आयुक्त स्काउट दाऊलाल चंद्राकर विशिष्ट अतिथि, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी रहे। इस अवसर पर भार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता मंगलसाय भार (राजस्व निरीक्षक) एवं माता श्याम बाई भार की कृपा तथा अपनी पत्नी रोमा भार की सेवा व सहयोग को दिया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी जेआर डहरिया, एबीईओ द्वय कंवर, एम शुक्ला, शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी के प्राचार्य शरद प्रधान, समन्वयक वारिश कुमार के प्रति दिया आभार जताया।