भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का जताया आभार – सुधा साहु ।
प्रमोद दुबे
महासमुंद :- भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कैबिनेट का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह यानी सालाना 12000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की महती योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिनकी उम्र 21वर्ष से अधिक होगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। साह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की परेशानी को देखते हुए 4 दिन धान खरीदी अवधि वृद्धि की थी। किसान 4 फरवरी तक धान बेच सकेंगे। वहीं तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक के रूप में अब 4000 रुपए के स्थान पर 5500 रुपए प्रदान किए जाएगा। इस पर भी मुहर लगाई जा चुकी है। सुधा साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता, जागरुकता की कमी होने के फलस्वरूप समाज में महिलाओं के विरूद्ध भेदभाव को समाप्त करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना से महिला सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी माह से इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
