मुड़ागांव(कोरासी) :- मातृ सम्मेलन के मुख्य अतिथि केसरी ध्रुव (जिला पंचायत सदस्य जिला गरियाबंद) ने किया वहीं अध्यक्षता केसरी नेताम (सरपंच ग्राम पंचायत रानीपरतेवा) व विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमारी ध्रुव (सरपंच ग्राम पंचायत करकरा), ब्रह्माकुमारी वंदना बहन, कुंज बहन ने किया तथा आनंद मेला के मुख्य अतिथि आर आर तोमर (प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीपरतेवा), अध्यक्षता के आसंदी पर विराजमान थे साधुराम निषाद (ग्राम पटेल ग्राम रानीपरतेवा), विशिष्ट अतिथि गंगाराम नेताम (पूर्व अध्यक्ष सशिमं व सेवानिवृत शिक्षक), दीनदयाल निषाद (उपाध्यक्ष सशिमं), बलराम रात्रे (जिला समन्वयक जिला गरियाबंद) ने किया । माननीया केसरी ध्रुव ने अपने उद्बोधन में कहा सरस्वती शिशु मंदिर में भैया बहनों का सर्वांगीण विकास होता है यहां संस्कार क्षम वातावरण व पांच आधारभूत शिक्षा दी जाती है। मुझे खुशी है की आनंद मेला के द्वारा आगे किस प्रकार आत्मनिर्भर बने इसकी शिक्षा दी गई सभी भैया बहिन सुंदर ढंग से कोई पकोड़ा, समोसा, जलेबी, हलवा, पूड़ी लाए हैं तो कोई गुपचुप, पान, रसगुल्ला व फल आदि के स्टाल लगाकर अपने भावी जीवन में आर्थिक स्थिति मजबूत करना सीख रहे हैं । कैलाश शुक्ला (अध्यक्ष सशिमं) ने आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य हुमेश्वर सिंह राजपूत आचार्य गण पीतांबर पटेल, गीता शुक्ला, रितु निषाद, मूलचंद पटेल, चमेश्वर साहू, होरीलाल निषाद, युवराज दीवान, राधा साहू, लोकेश चौहान लक्ष्मी नंदे, आसींन बाई ध्रुव अभिभावक गण एवं पूर्व छात्र खिलेश्वर ध्रुव, भोज निषाद, अनुज शुक्ला,रमन ध्रुव,बलराम साहू, तेजराम साहू, खेलन सिन्हा, का विशेष सहयोग रहा।
