सर्दियों के मौसम मे फूलगोभी खाने के फायदे जानिए।

सर्दियों के मौसम में बहुत सी मौसमी सब्जियां आती हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर मानी जाती हैं. आज हम एक ऐसी ही सब्जी की बात कर रहे हैं जिसे ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. असल में फूल गोभी एक ऐसी सब्जी है जिससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. फूल गोभी से परांठा, पकौड़ी, सब्जी, अचार आदि बनाए जा सकते हैं. आपको बता दें कि फूल गोभी में विटामिन सी, के, फाइबर, फोलेट, विटामिन बी, पोटैशियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. कई लोगों का ये भी मानना है कि फूल गोभी बादी करती है, लेकिन ऐसा नहीं है. तो चलिए जानते हैं फूल गोभी से होने वाले फायदे.

फूल गोभी खाने के फायदे- 

 वेट लॉस – अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो आपके लिए फूल गोभी का सेवन फायदेमंद हो सकता है. क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है, जो वजन को घटाने में मदद कर सकती है.

हार्ट – गोभी में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो धमनियों में रक्त ब्लॉक होने से बचा सकता है. इतना ही नहीं ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है. गोभी के सेवन से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.

हड्डियों के लिए – कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो फूल गोभी को डाइट में शामिल करें. इसमें विटामिन के और सी अच्छी मात्रा में मौजूद हैं, जो हड्डियों को मजबूत रख सकते हैं.

पाचन- फूल गोभी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को बेहतर रखने में मदद कर सकता है. गोभी में मौजूद ग्लूकोराफिन पेट और आंतों की रक्षा कर सकता है.