अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे भाजपा फिंगेश्वर के पूर्व मण्डल महामंत्री तुलसराम कन्नौजे ने कहा कि गरियाबंद जिला के अंतर्गत 9 मण्डल आते है किंतु सबसे निष्क्रिय मण्डल हमारा फिंगेश्वर हो गया है,इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इस मण्डल में जो अध्यक्ष बनाया गया है वह मण्डल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से नही बल्कि

कल पूरे प्रदेश में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुवे भारतीय जनता पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया,राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सभी मण्डलों में निवासरत सभी बूथ अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के निवास पर उनका नेमप्लेट लगाया जाना था जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुवे भाजपा फिंगेश्वर के पूर्व मण्डल महामंत्री तुलसराम कन्नौजे ने कहा कि गरियाबंद जिला के अंतर्गत 9 मण्डल आते है किंतु सबसे निष्क्रिय मण्डल हमारा फिंगेश्वर हो गया है,इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि इस मण्डल में जो अध्यक्ष बनाया गया है वह मण्डल के कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वसम्मति से नही बल्कि जिला अध्यक्ष का खास होने के कारण ऊपर से जबरन थोपा गया है,वर्तमान मण्डल अध्यक्ष को केवल अपने नाम के सामने पद लिखवाकर घूमने से फुर्सत नही है,संगठन के किसी भी काम और दिशा निर्देशों में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई रुचि नही है इसका जीता जागता उदाहरण कल स्थापना दिवस का कार्यक्रम है जिसमे राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा सभी बूथ अध्यक्ष के निवास के सामने नेमप्लेट लगाया जाना था लेकिन मण्डल अध्यक्ष और उसकी टीम की निष्क्रियता के चलते यह कार्यक्रम नही हो पाया,यहा तक कि कई बूथ अध्यक्षों को तो इस बात की जानकारी भी नही दी गई। उन्होंने आगे कहा कि इस बार जो फिंगेश्वर मण्डल में टीम बनी है उसमें संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने वालों को छोड़कर ऊपर संगठन के पद में बैठे लोगों के द्वारा अपने ऐसे चहेते लोगो को स्थान दिया गया है जो पिछले विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस के प्रचार में लगे हुवे थे,जिनके लिये पार्टी नही अपितु जाति और व्यक्ति बड़ा होता है,जो लोग चुनाव के समय जातिवाद की राजनीति करते हुवे विपक्षी पार्टियों से पैसा लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ काम करते है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में जो मण्डल के अध्यक्ष बने है वे पिछले विधानसभा चुनाव के समय पार्टी के बैनर पोस्टर और चुनाव प्रचार सामग्री को चुनाव सम्पन्न होते तक अपने घर के कोने में फेंक दिये थे,जबकी वे जिला के कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर थे ,किसी भी प्रकार से चुनाव में उनके द्वारा पार्टी का काम नही किया गया था।भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी मानी जाती है जहाँ पर सदैव कार्यकर्ताओ का सम्मान किया जाता है,किन्तु गरियाबंद जिले में फिंगेश्वर मण्डल में ऐसा कहीं पर दिखाई नहीं देता है, यहा पर केवल पार्टी के अंदर व्यक्तिवाद और चापलूसों की टीम दिखायी देती है। पूर्व मण्डल महामंत्री ने वर्तमान भाजपा और उसकी टीम से प्रश्न किया है कि यदि उनके बयान में किसी भी प्रकार की गलत बात कही गयी है तो सामने आकर मेरी बातों का सबूत के साथ जवाब दे।