जिले के तीन बड़े महिला कांग्रेसी नेत्री कोरोना संक्रमण के चपेट में आई

जिले के तीन बड़े महिला कांग्रेसी नेत्री कोरोना संक्रमण के चपेट में आई

जिले के एक महिला कांगेसी नेत्री की हुई कोरोना से आकस्मित मृत्यु दो नेत्री कोरोनटाइन में

अनीश सोलंकी खबर गंगा

मैनपुर :-गरियाबंद जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने जिलेवासियों को हिलाकर रख दिया है लोगो को अब इस वैशयिक महामारी का खतरा सताने लगा है जिले में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत लगा रही है और शहर और गांवों में रैलियां निकालकर जिले में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घर से ज्यादा नही निकलने के साथ एक निश्चित दूरी के साथ मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील कर रही है। गौरतलब बात है कि दो एक दिन पहले ही गरियाबंद जिले की मृदुभाषी मिलनसार महिला कांग्रेसी नेत्री ममता राठौर की कोरोना संक्रमण पाए जाने पर उनकी आकस्मित मृत्यु हो गई थी।जो गरियाबंद जिले के लिए अपूरणीय क्षति है गरियाबंद जिले वासियो से एक दमदार महिला नेत्री हमेसा के लिए दूर हो गई।और अब कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में जिले के फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू को भी अपनी चपेट में ले लिया है फिलहाल पुष्पा साहू कोरोनटाइन में है तो वही फिर जिले से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर भी कोरोना संक्रमित हो गई है वे भी घर पर कोरोनटाइन हो गई है। कुल मिलाकर यह कहा जाए कि कोरोना संक्रमण ने जिले में महिला कांग्रेस नेत्रियों को अपने चपेट में ले लिया है।यहां पर यह बताना लाजमी है कि जिले में बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे है जिसे लेकर जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है जिले के मुखिया नीलेश क्षीरसागर पूरी तरह मुस्तैद है वे लगातार सभी विभाग के अधिकारियों की मीटिंग लेकर जिले के लोगो को इस भयंकर महामारी से बचने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर क्षेतवासियो को गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहे है साथ ही जिले के अधिकारियो को कोरोना गाइडलाइन का पालन नही करने वालो के उपर कार्यवाही करने का आदेश भी जारी किया गया है।