*मोहन लालवानी और नीशु चन्द्राकर ने प्रत्याशी के नामांकन फार्म स्कूटनी में दिखाई सहभागिता*

मुकेश कश्यप@धमतरी:-मंगलवार को अपने प्रभार क्षेत्र में पंचायत चुनाव के अंतर्गत मोहन लालवानी पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस एवं नीशु चन्द्राकर उपाध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी दोनो प्रभारियो ने अपनी सक्रियता से जिला प्रयागराज (गंगापार) और जिला प्रयागराज (यमुनापार) कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के नामांकन फार्म स्कूटनी के समय जिला पंचायत में डटे रहे तथा नगर निगम पार्षद उपचुनाव के नगर निगम पार्षद उपचुनाव में सदर तहसील में नामांकन भराया गया। अब्बासी पार्षद प्रत्याशी प्रभारी द्वारा लगातार वरिष्ठ कांग्रेस पूर्व विधायक व कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक लेकर सुझाव व विचार ले रहे है। समस्त ब्लाक अध्यक्ष व महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई तथा सभी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से दुरसंचार के माध्यम से सम्पर्क करके कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को प्रचण्ड बहुत से विजय बनाने कि अपील किये।संजय तिवारी प्रदेश सचिव UPPCC ,अरूण तिवारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जमूनापार,जिलाध्यक्ष सुरेश यादव गंगापार,नागेन्द्र मिश्रा,अतुल पांडे,नानू पासी,अनिल पांडे,वसीम अंसारी सचिव UPCC,कृष्ण कुमार मरकाम प्रवक्ता छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी, युवराज शर्मा महामंत्री ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण,सुरेन्द्र पांडे उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस, अरूण चौधरी एल्डरमेन नगर निगम,उदित नारायण साहू अध्यक्ष विधान सभा, राजेन्द्र चन्द्राकर महासचिव विधान सभा,मुन्नू गजेंद्र, संजय साहू व बड़ी संख्या मे कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
