कुरुद के बूथ क्र 169 में मना भाजपा का स्थापना दिवस

कुरुद के बूथ क्र 169 में मना भाजपा का स्थापना दिवस

मुकेश कश्यप@कुरुद:- भारतीय जनता पार्टी का 41वा स्थापना दिवस कुरुद में बूथ क्रमांक 169
में मनाया गया ।इस अवसर पर समस्त कार्यकताओं ने पूरे संकल्प के साथ संगठन शक्ति को मजबूत करने की बात पर बल देते हुए जनहित के कार्यों में सहभागिता प्रदान करने की बात पर बल दिया।इस दौरान
बूथ अध्यक्ष कमलेश रेड्डी का सम्मान किया गया।इस कार्यक्रम में बूथ पालक हितेन्द्र नंद, बूथ संयोजक भारत ठाकुर, आई टी सेल प्रभारी जीवन जांगड़े जी,सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा ,राज देवांगन ,दयालू नागरची ,भगवती यादव ,राजेन्द्र यादव ,भाजयुमो कार्यालय मंत्री केशव चन्द्राकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।