*भाजपा ने उत्साह के साथ मनाया स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओ ने घरों में लगाये पार्टी का झंडा*
*कोरोना काल को देखते हुए सीमित संख्या में सात्विक ढंग से हुआ आयोजन*

*भाजपा एक राजनितिक दल नहीं बल्कि एक परिवार है… उमेश यादव*
नवापारा राजिम :- देश की सबसे बड़ी राजनितिक दल भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस को नवापारा में उत्साह के साथ मनाया. स्थापना दिवस के मौके पहले तो नवापारा नगर के प्रवेश द्वार पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा प्रतीक ध्वज का ध्वजारोहण किया गया एवं मास्क वितरण आर्थिक प्रकोष्ठ के माध्यम से संयोजक विजय गोयल द्वारा किया गया. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल द्वारा प्रत्येक बूथ स्तर पर स्थापना दिवस मनाया गया. जिसमे प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर भाजपा का प्रतीक झंडा लगाया.साथ ही साथ पदनाम सहित घरों के मुख्य द्वार पर नेम प्लेट भी लगाया गया. कोरोना काल की गाइड लाइन का पालन करते हुए अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओ ने उत्साह के साथ सादगीपूर्ण ढंग से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहाकि भाजपा देश के सबसे बड़ी राजनितिक दल है. भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है. यह एक अनुशाषित व लक्ष्य को लेकर चलने वाली पार्टी है. पं. दीनदयाल उपाध्याय व पं. श्यामाप्रसाद मुख़र्जी जैसे महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है, जिसका परिणाम आज यह है की करोड़ों लोग आज भाजपा से जुड़े है. भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओ ने आज बेहद ही सात्विक ढंग से उत्साह
के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया है. इस दौरान प्रमुख रूप से
नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक विजय गोयल, विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, वरिष्ठ सदस्य बलदेव सिंह हुंदल, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य व मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, महामंत्री नवल साहू, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, महामंत्री सौरभ सिंटू जैन, मण्डल मंत्री संतोषी कंसारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण ‘ हर्षा कंसारी, मुकुंद मेश्राम , उपसरपंच मानिकचौरी हितेश मंडई, किशन साहू, कैलाश तिवारी, अनुज राजपूत, दिनेश यादव, संजय साहू ‘ ईश्वरी देवांगन, राजेश साहू, प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर भाजयुमो व भाजपा मंडल व महिला मोर्चा के सदस्यगण उपस्थित थे.
