कलेक्टर आदेश का दिखा असर आज सप्ताहिक बाजार पुरी तरह रहा बंद, आम जन होते रहे परेशान ।

*पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–6.4.21*

कलेक्टर आदेश का दिखा असर आज सप्ताहिक बाजार पुरी तरह रहा बंद, आम जन होते रहे परेशान ।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कांकेर कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कल पूरे जिले के सप्ताहिक बाजार को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया था , जिसका जबरदस्त असर आज अंतागढ़ के सप्ताहिक बाजार में देखने को मिला।

कलेक्टर के आदेश के चलते स्थानीय प्रशासन ने सुबह से ही सख्त रुख अपनाते हुए किसी भी प्रकार के दुकान को बाजार में लगाने नहीं दिया। यहां तक की फल एवं सब्जीयों तक के दुकानों को लगाने नहीं दिया गया,जिसके चलते आज लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार ना लगने के कारण स्थानीय व्यापारियों के साथ साथ बाहर से आने वाले व्यापरियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।
साथ ही जानकारी के अभाव के चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार करने आए ग्रामीण भी भारी परेशान होते दिखे।
स्थानीय प्रशासन द्वारा बाजार पसरा में दुकान नहीं लगाने देने के चलते आसपास के ग्रामीण के द्वारा लाए गये फल, सब्जियों एवं अन्य दैनिक उपयोग के समानों को मेन रोड में पसरा लगाकर बेचने लगे थे प्रशासन को पता चलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए वहां से सभी को हटाया गया,इससे कुछ लोग स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी व्यक्त करते हुए भी दिखे।