कुरूद नगर मे आज स्वामी विवेकानंद मंगल भवन केनाल रोड मे सुशासन तिहार मनाया गया.

विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिलाबाल विकास, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, विद्युत विभाग द्वारा स्टाल लगाया गया जिसमें विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर के आतिथ्य मे शुभारंभ हुआ, शिविर में सभी विभागों के स्टालो का निरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली, हितग्राहियों से चर्चा कर शासन की ओर से सम्मानित किया गया, कुपोषित बच्चों को पोषण टोकनी का वितरण किया एवं नोनी योजना के तहत योजना सर्टिफिकेट बच्चियों के पलकों को दिया,सभी विभागों को हितग्राहियों के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने और ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को विष्णुदेव साय जी के सुशासन का और मोदी की गारंटी मे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया !

इस अवसर पर पार्षदों मे मिथलेश बैस, सीतेश सिन्हा, रवि मानिकपुरी, कविता चंद्राकर, राजकुमारी ध्रुव, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, पूर्व पार्षद विनोद चंद्राकर भी उपस्थित रहे..