महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर के निधन पर कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया गहरा दुख व्यक्त

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर के निधन पर कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया गहरा दुख व्यक्त

संवाददाता यामिनी चन्द्राकर खबर गंगा

छुरा:- नग़र की प्रथम व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं ज़िला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता राठौर अब नही रहीं इनकी अकस्मिक मृत्यु की सूचना से नग़र के नागरिक स्तभ रह गए हैं ।
नग़र में यह खबर आग की तरह फैल गई लोग अस्पताल की ओर अपनी चहेती नेता को देखने दौड़ने लगे देख़ते ही देखते अस्पताल दर्शननार्थियो का मेला लग गया उनके चाहने वाले लोग फुट फुट कर रोने लगे । नग़र के कांग्रेसी नेता सहित भाजपा के नेता भी ज़िला अस्पताल पहुंचे उल्लेखनीय है कि गरियाबंद ज़िला मुख्यालय के शहर की नगर पंचायत की प्रथम अध्यक्ष रही ममता राठौर गरियाबंद वासीयो के दिलो में राज करती थी । गरियाबंद के दीन दुखी लोगों के बीच मसीहा मानी जाती थी, नगर पंचयात के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर के विकास के लिए कई उल्लेखिंय कार्य किए हैं । हमेशा दिन दुखियों की सेवा के लिए तत्पर रहने वाली इस नेता ने लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है ।
ग़रीबों को राशन पहुंचने से लेकर उनका आशियाना बनाने तक अपनी सारी शक्ति लगा देने वाली ममता राठौर की यूं अचानक निधन से शहरवासी दुख स्तब्ध हो गए । कुछ दिन पहले ही वह असम से चुनाव प्रचार कर गरियाबंद लौटी थी । आज उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां उनकी मृत्यु हो गयी।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया था। उन्हें सांस लेंने में कठनाई हो रही थी। उनका कोविड चेक किया गया तो पॉजिटिव आया। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गयी । गरियाबंद तेज तर्रार महिला
जिलाध्यक्ष के आकस्मिक निधन पर शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी सहित भाजपा,जोगी कांग्रेस,सहित अन्य पार्टी के नेताओ ने भी उनकी आकस्मित मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राजिम विधायक अमितेष शुक्ल एवं गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन,एल्डरमेन हरमेश चावड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरा के अध्यक्ष राजीव ठाकुर,अब्दुल समद रिजवी,मख्खू दीक्षित,चिराग अली,सुल्तान खान ,समीम मेमन,आकाश दीक्षित, धनेश्वरी मरकाम,हरीश यादव,संदीप सोनी,सपना कंसारी, शैलेन्द्र दीक्षित, अखिल चौबे, असलम खान, हारून अली,सहित नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने उनके निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उल्लेखनीय है कि ममता राठौर कांग्रेस की एक तेजतर्रार महिला नेत्री थीं । गरियाबंद की नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए नगर के विकास में उनकी अहम भूमिका थीं कांग्रेस पार्टी में भी वे कई पदों पर रह चुकी थीं ।
उनके निधन से ना केवल कांग्रेस को बल्कि गरियाबंद शहर को भी एक बड़ी क्षति पहुंची है। चूंकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण उनके अंतिम संस्कार में सीमित लोग ही रह पायेंगे।